कलेक्टर ने गुलाब चक्कर से बैरिकेड हटाने के निर्देश दिए, जनहित में लिया निर्णय

आमजन को आवागमन में मिलेगी सुविधा

रतलाम 16 नवंबर ( News SSR ) कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने नगर निगम आयुक्त को नवश्रृंगारित गुलाब चक्कर परिसर के आसपास लगाए गए बैरिकेड्स हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बैरिकेड्स हटाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके और अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

उल्लेखनीय है कि नवश्रृंगारित गुलाब चक्कर परिसर में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में परिसर में आने वाले नागरिकों की सुविधा, सुगम आवागमन एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए आसपास लगाए गए बैरिकेड्स हटाने का निर्णय लिया गया है। इससे नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

More From Author

एमपीआरडीसी के अधिकारी एंबुलेंस में बैठकर सैलाना और ढोढर तक जाएं और ब्रेकर से मरीजों को होने वाले दर्द को महसूस करें : कलेक्टर कटेसरिया

रतलाम: बैंक खाते से बिना जानकारी के हजारों रुपये पार, साइबर सेल जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories