रतलाम: बैंक खाते से बिना जानकारी के हजारों रुपये पार, साइबर सेल जांच में जुटी

​रतलाम, 16 नवंबर ( News SSR )। शहर के दो बत्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी के ऑनलाइन माध्यम से हजारों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
​
मोचीपुरा, रतलाम निवासी महमूद ने थाने में दिये गए आवेदन में बताया है कि उनका खाता इंडियन बैंक, शाखा महल वाड़ा पैलेस रोड, रतलाम में संचालित है। पीड़ित के अनुसार, उनकी जानकारी के बिना उनके खाते से दो संदिग्ध ट्रांजैक्शन किए गए।

शिकायत के अनुसार फरियादी के खाते से बीते दिन रविवार कोे फोन पे के माध्यम से 48,000 देवेंद्र कुमार गौतम के नाम से ट्रांसफर किए गए। ​थोड़ी देर बाद 20,000 अशोक कुमार चौधरी के नाम से एक अन्य ट्रांजैक्शन किया गया।

महमूद का कहना है कि इन दोनों ट्रांजैक्शन से उनका कोई संबंध नहीं है और ना ही उन्होंने यह राशि किसी को भेजी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे स्वयं अपना मोबाइल इस्तेमाल करते हैं और उन्होंने किसी को भी अपना फोन या खाता संचालित करने के लिए नहीं दिया था।

​अज्ञात साइबर ठगों द्वारा खाते से कुल 68,000 की अवैध निकासी किए जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और उनकी राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस अब बैंक विवरण और फोन पे ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

More From Author

कलेक्टर ने गुलाब चक्कर से बैरिकेड हटाने के निर्देश दिए, जनहित में लिया निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories