ग्रामीण क्षेत्र में मिला घायल तेंदुआ, जांच में जुटा विभाग

घायल तेंदुए की इलाज के दौरान मौत, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

​रतलाम, 13 सितंबर ( News SSR )। बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुरा के जंगलों में रविवार सुबह एक गंभीर रूप से घायल तेंदुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को उपचार के लिए ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आज रविवार सुबह मानपुरा के जंगल में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को अचेत और गंभीर हालत में देखा। इसकी खबर तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। तेंदुए की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन जख्म गहरे होने के कारण उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।

वन विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए के घायल होने के असली कारणों (आपसी संघर्ष या शिकार का प्रयास) का खुलासा हो सकेगा।

​अधिकारियों के फोन बंद, खड़े हो रहे सवाल
घटना की गंभीरता को देखते हुए जब मीडिया ने वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके मोबाइल फोन बंद मिले। इस रवैये से वन विभाग की कार्यप्रणाली और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

More From Author

फौजी से मारपीट के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कान पकड़वाकर सड़क पर घुमाया

माँ जोगणिया के आंचल में सजा भाई-बहन के स्नेह का अनुपम पर्व बरखेड़ा कलां में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories