महावीर कॉलोनी में बगीचे की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप अवैध निर्माण रोकने की कि मांग।

जावरा । ( News SSR )रतलाम जिले के जावरा शहर स्थित महावीर कॉलोनी में सरकारी बगीचे की जमीन पर कब्जे और अवैध निर्माण को लेकर रहवासियों में आक्रोश है। 2 दिन पूर्व बड़ी संख्या में महावीर कॉलोनी के रहवासी नगर पालिका पहुंचे और सीएमओ को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। रहवासियों का आरोप है, कि कॉलोनी में बगीचे के लिए आरक्षित सरकारी जमीन के प्लॉट काटकर बेच दिए गए हैं, और उस पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
ज्ञापन में रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण पर तुरंत रोक लगाई जाए, विवादित जमीन का सर्वे कराया जाए और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। रहवासियों का कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।ज्ञापन के अनुसार महावीर कॉलोनी में बगीचे के लिए छोड़ी गई भूमि पर इरफान मेव नामक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर प्लॉट बेचे गए हैं। अब उसी भूमि पर निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। रहवासियों का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो संबंधित व्यक्ति ने जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण नहीं रोकने की बात कही और धमकी भी दी। फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष इरफान मेव ने बताया कि उनके पास जमीन के संबंध में दस्तावेज हैं और उन्हीं के आधार पर वे निर्माण करवा रहे हैं। अब देखना यह की प्रशासनिक जांच में आखिर क्या पाया जाता है।

More From Author

ताल तहसील आदेश के बाद भी गेट तोड़ा पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

जिला अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories