देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या पर रतलाम में फूटा आक्रोश, गोस्वामी समाज ने किया जोरदार प्रदर्शन

​रतलाम, 4 नवंबर ( News SSR )। मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य पालन के दौरान शराब माफियाओं द्वारा थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने के मामले में रतलाम में भारी आक्रोश देखने को मिला है। इस घटना के विरोध में आज रतलाम जिले के गोस्वामी समाजजनों ने कोर्ट चौराहे स्थित जिला पंचायत के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

​संजय पुरी गोस्वामी (दशनामी संगठन के जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। पूरा कोर्ट चौराहा “दिलीप पुरी अमर रहे”, “शराब माफिया मुर्दाबाद” और “दिलीप पुरी को न्याय दो” के नारों से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “दिलीप पुरी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल अभी जिंदा हैं।”

​संगठन के प्रमुख लोगों का कहना था कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत रास्ते का कांटा हटाने जैसा कुकृत्य है।

​आनंद गिरी जी महाराज ने की सीबीआई जांच और एनकाउंटर की मांग
​घटना के संबंध में आनंद गिरी जी महाराज ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के थाना प्रभारी की अवैध शराब माफियाओं द्वारा की गई इस हत्या से पूरा प्रदेश शर्मिंदा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा ​इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।
​इस घटना के पीछे चाहे कोई भी बड़ा चैनल या उनके आका (संरक्षक) हों, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें फांसी की सजा दी जाए और उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाए।
​आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए।

​मध्य प्रदेश सरकार से अपील है कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाया जाए, क्योंकि आज जब पुलिस और रक्षक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा खतरे में है।
​इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के प्रमुख ईश्वरदास महाराज, आनंद गिरी जी महाराज सहित तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

More From Author

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी की शोकसभा में शामिल हुए नारायण मईडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories