नवगठित भाजयुमो की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया सम्मानित, भाजयुमो अध्यक्ष श्याम टेलर रहे मौजूद

रतलाम।(News SSR ) भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक नई दिल्ली में हुई। संगठन की आगामी रणनीति, युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाने और विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित इस बैठक में मध्यप्रदेश से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के साथ रतलाम निवासी प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन भी शामिल हुए।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विप्लव जैन का सम्मान किया। पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। इसमें ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, युवाओं में संगठन की पहुंच मजबूत करने तथा युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभी महत्वपूर्ण विषयों पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।
भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में भागीदारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किए जाने से गौरान्वित है । बैठक में राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से मिले मार्गदर्शन अनुसार मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के साथ युवा मोर्चा की संगठनात्मक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

More From Author

सफाई कर्मचारियों को दीपावली पूर्व 10 हजार रुपये एडवांस देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

माता के अभाव को कोई पूरा नहीं कर सकता- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories