माता के अभाव को कोई पूरा नहीं कर सकता- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि

रतलाम, 31 अक्टूबर।( News SSR )विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि माता के अभाव को कोई पूरा नहीं कर सकता। रतलाम प्रवास में माताजी से जब भी मिलना हुआ, वह अब सदैव यादों में बना रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर के साथ उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन ने भी मातुश्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, श्योपुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिसोदिया, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, अनिता कटारिया, सोनू यादव, जुबिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, नीरज बरमेचा, आईटी सेल संयोजक निलेश राव, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, भुपेन्द्र कावड़िया, भावना गुर्जर, आयुषी सांखला, सुबेन्द्र सिंह गुर्जर, आकाश खड़के, निखील बोरीवाल, विवेक शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा, पिछडा मोर्चा अध्यक्ष संदीप यादव, प्रकोष्ठ संयोजक राजेश रांका, रजनीश जैन, रजनीश गोयल, श्रीकांत डोसी, समाजसेवी निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, एडवोकेट सुनील पारीख, नितीन लोढ़ा, सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More From Author

नवगठित भाजयुमो की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories