प्रमुख सचिव गुप्ता ने सर्किल जेल रतलाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

रतलाम 18 सितंबर( News SSR ) प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, जेल विभाग श्री मुकेश चन्द्र गुप्ता ने सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव श्री गुप्ता द्वारा मुख्य द्वार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सीसीटीवी कण्ट्रोल रूम कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया। जेल के अन्दर बंदियों की माननीय न्यायालयों के माध्यम से होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पेशी हेतु निर्मित वी.सी. पेशी की जानकारी प्राप्त की। बंदियों के इनकमिंग टेलीफोन बूथ देखा तथा बंदियों को मुलाक़ात आदि में दी जाने वाली सुविधा के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।

सर्किल जेल रतलाम के जेल अस्पताल कक्ष एवं नशामुक्ति वार्ड का भ्रमण कर बीमार बंदियों से उनकी बीमारी एवं किये जा रहे उपचार के सम्बन्ध में जेल चिकित्सक से जानकारी ली गई। जेल के अस्पताल में बंदियों को दी जाने वाली औषधियाँ चेक की। जेल स्कूल व लाइब्रेरी देखी गई। बंदियों को दी जाने वाली धार्मिक पुस्तकों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

पुरुष बंदी वार्ड एवं महिला वार्ड का भ्रमण कर बंदियों से चर्चा की गई व उनकी समस्या के बारे में सुना। बंदियों के भोजन एवं पेयजल व्यवस्था देखी एवं नवीन जेल निर्माण के सम्बन्ध में जेल अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की। जेल अधीक्षक ने जेल स्टॉफ की कमी की समस्या होना बताया।

प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, जेल विभाग श्री मुकेश चन्द्र गुप्ता ने सर्किल जेल रतलाम में विराजित श्री गणेश की पूजा अर्चना की।

More From Author

रतलाम में शर्मसार करने वाली घटना: दिव्यांग मानसिक विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती; पुलिस जांच में जुटी

भाजपा ने एक लाख दीप प्रज्जवलित कर मोदीजी को दी जन्मदिन की शुभकामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories