भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री से मिले आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, रतलाम के विकास कार्यों और योजनाओं पर हुई चर्चा

( News SSR ) । रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) के उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान रतलाम शहर के समग्र विकास, अधोसंरचना विस्तार और आरडीए द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

भेंट के दौरान आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि रतलाम के सुनियोजित विकास तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए आरडीए निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी विकास की नई योजनाओं को गति दी जाएगी।

श्री सोनी ने मुख्यमंत्री को आरडीए द्वारा पूर्व में संचालित तथा वर्तमान में प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने शहर में आवासीय, व्यावसायिक एवं अधोसंरचनात्मक विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही रतलाम के भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम के विकास को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी शहरों के संतुलित एवं योजनाबद्ध विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी संगठन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से रतलाम के विकास को नई दिशा देने की बात कही।

More From Author

राज्य पेंशनर्स तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर देंगे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में गार्ड्स के साथ फिर मारपीट; भड़के सुरक्षाकर्मियों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories