रतलाम। ( News SSR ) प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. के आव्हान पर ज्वलंत मांगों के निराकरण संबंध में आंदोलन का प्रथम चरण में जिलों की समस्त तहसीलों-ब्लाक पर राज्य पेंशनर्स 10 जून को धरना प्रदर्शन करते हुए मांगों का ज्ञापन सीएम मोहन यादव के नाम एसडीएम एवं तहसीलदार को सौपेंगे। पेंशनर्स संगठन के जिला अध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष कालूराम परमार आलोट, ओमप्रकाश पोरवाल पिपलौदा-जावरा, टी.आर. डोडियार सैलाना, विमल कोठारी बाजना, बी.एल. परमार, कांतिलाल जोकचंद रावटी ने समस्त पेंशनर्स साथियों से आंदोलन में भागीदारी करने हेतु अपील की है।
- Home
- Uncategorized
- राज्य पेंशनर्स तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर देंगे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Posted in
Uncategorized