पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, शक्कर, खाद्य तेल और बिजली के बढ़ते दामों के खिलाफ जताया आक्रोश; केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

रतलाम।30अगस्त।( News SSR )त्योहारों के दौरान बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, शक्कर, गुड़, खाद्य तेल सहित आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के सामने से रैली निकाली और विभिन्न मार्गों से होते हुए कस्तूरबा नगर चौराहे पहुंचे, जहां महंगाई का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पेट्रोल-डीजल के भाव कम करो”, “शक्कर-गुड़ के भाव कम करो”, “नरेंद्र मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी”, “मोहन यादव तेरी तानाशाही नहीं चलेगी”, “भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद” और “राष्ट्रीय कांग्रेस जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने और उसे जगाने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया है।
ब्लॉक कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
महंगाई के विरोध में शाम 5 बजे ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक-2 द्वारा हाट रोड स्थित हनुमान मंदिर पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के पश्चात कार्यकर्ताओं ने हाथ की चौकी से रैली निकाली। रैली के दौरान ऑटो में माइक के माध्यम से “महंगाई डायन खाए जात है” गीत बजाकर लोगों का ध्यान महंगाई की ओर आकर्षित किया गया।
कार्यक्रम में पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, रजनीकांत व्यास, आशा रावत, राजनाथ यादव, राजीव रावत, कमरुद्दीन कछुवाया, वहीद शेरानी, सलीम बागवान, कविता महावर, सतीश पुरोहित, मंसूर अली पटौदी, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप राठौड़, हितेश पेमाल, इक्का बेलूत, सुजीत उपाध्याय, बसंत पंड्या, विजय उपाध्याय, रवि वर्मा, रमेश पोरवाल, हरविंदर सिंह, साकिर खान, वीरपाल सिंह, सलीम टेलर, राजू जलवानी, किशन लाल गोसर, सीताराम बैरागी, राधा प्रजापत, इकरार चौधरी, हेमंत नेका, रोहित मीणा, मनोज खोईवाल, विजय पंड्या, आर्यन खान, शाकिर अंसारी, पतंजलि जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।