
रतलाम 16 जुलाई। ( News SSR ) वार्ड क्रमांक 40 महलवाड़ा क्षेत्र में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, महापौर परिषद सदस्य एवं क्षेत्रिय पार्षद धर्मेन्द्र व्यास, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि वार्ड क्रमांक 40 महलावाड़ा परिसर में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण का कार्य 3.50 लाख की राशि से किया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होने इस अवसर पर अपील करते हुए कहा कि रतलाम को हरियाली से आच्छदित करने हेतु प्रत्येक नागरिक इस वर्षा ऋतु कम से कम एक पौधे का रोपण कर उसे पेड़ बनने तक अपने बच्चों की तरह पालन पोषण करें ताकि पर्यावरण सुधार में उपयोगी साबित हो। भूमि पूजन के अवसर पर ललीत चौपड़ा, राजू सुरोलिया, अरविन्द मेहता, वैभव व्यास, भारती राहौरी, श्रेणिक जैन, शोभित मूणत, सुबाहु मूणत, महावीर सक्तावत, हितेश सुराना, निलय व्यास सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।