रतलाम पुलिस की सफलता: 1.78 लाख की अवैध शराब मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

​रतलाम, 11 मई ( News SSR )। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने करीब पांच महीने से फरार चल रहे 2,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ​दिसंबर 2025 में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलकापुरी स्थित आईटीआई कॉलेज के पास दबिश दी थी। वहां आरोपी गोपाल चौहान के घर से 277.75 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई थी, जिसकी बाजार कीमत ₹1,78,500 आंकी गई थी। पुलिस ने मौके से गोपाल चौहान को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में बताया था कि उक्त शराब वह प्रिंस टाक उर्फ विपुल (निवासी ग्राम सेजावता) से लाया था।

​फरार आरोपी पर था इनाम
​घटना के बाद से ही आरोपी प्रिंस टाक पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹2,000 का नगद इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सहायता से घेराबंदी कर आरोपी को अंततः दबोच लिया।

​इनकी रही सराहनीय भूमिका
​इस महत्वपूर्ण सफलता में उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह तथा आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, मोरसिंह, तुषार सिसोदिया और राहुल पाटीदार की विशेष भूमिका रही।

More From Author

इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories