रतलाम में यातायात नियमों को लेकर सख्त हुए जज, बंजली बाईपास पर अचानक चलाया चेकिंग अभियान; वाहन चालकों में हड़कंप

रतलाम।( News SSR ) शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जिला न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट खुद सड़क पर उतरे। यह पूरी कार्रवाई ‘मोबाइल कोर्ट चलित न्यायालय जिला रतलाम’ के बैनर तले मेडिकल कॉलेज स्थित बंजली बाईपास पर की गई। अचानक हुई इस ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान दोपहिया, चार पहिया वाहनों और ओवरलोड बसों की सघन जांच की गई और मौके पर ही चालान काटे गए। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट जितेंद्र रावत, अनुपम तिवारी, विवेक माल, अरुण सिंह ठाकुर, बृजेश राजपूत, लवणीश जगदंडे, अनिल कुमार बामणिया के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अमित कुमार कोरी, यातायात सूबेदार अनोखी लाल परमार और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

जागरूकता और सुरक्षा है मुख्य उद्देश्य
मजिस्ट्रेट

कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट जितेंद्र रावत ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में लगभग 70 से 80 प्रतिशत वाहन बिना वैध बीमा (Insurance) के चलाए जा रहे हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ितों और उनके परिवारों को क्लेम की राशि प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मोबाइल कोर्ट के माध्यम से यह विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है, जो आगे भी शहर के विभिन्न हिस्सों में नियमित रूप से जारी रहेगा।

More From Author

सेवा, समर्पण और सद्भावना से सराबोर हुआ विशाल आदिवासी भंडारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories