विभिन्न वार्डों में गणपति आरती में शामिल हुए पार्षद भगत सिंह भदौरिया

क्षेत्रवासियों को रतलाम में हो रहे विकास कार्यों की दी जानकारी

रतलाम। 20सितम्बर ( News SSR ) शहर में गणेश उत्सव के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों में भगवान श्री गणेश जी की आरती और धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नेता पक्ष एवं जिला समिति अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य तथा वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद श्री भगत सिंह भदौरिया ने रेलवे क्षेत्र सहित वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 6 में पहुंचकर गणपति बप्पा की आरती का लाभ लिया।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा क्षेत्रवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। आरती में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणेश उत्सव समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

पार्षद भदौरिया ने इस अवसर पर क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए रतलाम शहर में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि रतलाम शहर के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से शहर में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। इनमें अवैध से वैध की गई कॉलोनियों में सीसी सड़क निर्माण, विद्युत पोल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, बिजली सहित आवश्यक विकास कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने भी विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी और गणेश उत्सव के आयोजन में शामिल होने पर पार्षद श्री भदौरिया का स्वागत किया।

इस दौरान गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

More From Author

महू-नीमच फोरलेन पर भीषण हादसा: स्पीड ब्रेकर पर उछलकर डिवाइडर से टकराई कार, धमाके के साथ पलटी; 5 युवक बाल-बाल बचे

शासकीय हाईस्कूल लुनी में शिव-गौरी नंदन उत्सव की धूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *