श्रीमती जया जाट को राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त ।

रतलाम। 06सितम्बर ( News SSR )श्रीमती जया जाट को “राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना भारत” की मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष (महिला इकाई) के पद पर नियुक्त किए जाने पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती जया जाट की नियुक्ति को संगठन एवं समाज के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए महिला इकाई को मजबूत बनाने तथा समाज की महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगी।
उनकी नियुक्ति पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। शुभचिंतकों ने कहा कि श्रीमती जया जाट के नेतृत्व में महिला इकाई को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

More From Author

स्कूटी ब्लास्ट मामला, 16 वर्षीय बेटी के बाद मां ने भी तोड़ा दम, 10 लाख के मुआवजे के बाद उठा शव, तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

भरपूर वर्षा की कामना को लेकर भगवान शिव का हिम्मत कोठारी मित्र मंडल ने अभिषेक किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories