सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत भीम में हुआ आंगन का मिलन कार्यक्रम

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के तहत पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा हे

आलोट।( News SSR ) इस अभियान के अंतर्गत आंगन का मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र भीम में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में संबंधित ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता का अतिथियों द्वारा फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया एवं उपस्थित बच्चों को फल वितरण किया गया आंगनबाड़ी परिसर में अतिथियों द्वारा आम एवं जामफल के पौधे लगाए गए
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनिल भरावा द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं के कामों की प्रशंसा की गई एवं कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका जमीनी स्तर पर कार्य कर शासन की सारी योजनाओं का लाभ हितग्राही को दिलवाती है। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण परामर्श एवं
उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण पर्यवेक्षक दीपू मालवीय, बरखा जोशी राघवेंद्र सिंह सोलंकी भाजपा नेता दिलीप सिंह परिहार, बालू सिंह, परमानंद व्यास
सोहन लाल देवड़ा,गोविन्द सिंह परिहार आदि उपस्थिति रहे।

More From Author

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

पीएम श्री स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों और स्टाफ को दिए गए सुरक्षा के पाठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *