एडवोकेट स्व.गजेन्द्र सिंहजी निगम (विक्रमगढ़) की पावन स्मृति में सत्याग्रह सामाजिक सांस्कृतिक संस्था एवं विप्र रक्त संगठन के बैनर तले हुआ भव्य आयोजन।

आलोट-10सितम्बर ( News SSR )नगर के सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में हमेशा अग्रणी रहने वाले नगर के वरिष्ठ समाजसेवी कायस्थ समाज के पुर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री गजेन्द्र सिंह जी निगम की 16 पुण्यतिथि पर आज नगर की सत्याग्रह सामाजिक सांस्कृतिक संस्था एवं विप्र रक्त संगठन,चित्रांश युथ फेडरेशन,आलोट के राजा श्री गणेश उत्सव समिति,श्री राम बलवीर व्यायामशाला,जय भोले भक्त मंडल,श्री सांई सेवा संस्थान आलोट द्वारा उनकी 16 वी पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर में 40 युनिट रक्त एकत्रित कर शासकीय चिकित्सालय में भरती मरिजों को फल व बिस्किट का वितरण किया गया।। कार्यक्रम में एडवोकेट स्व.श्री गजेन्द्र सिंह जी निगम के चित्र पर माल्यार्पण कर संस्था के सभी सदस्यों ने उन्हें याद कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सत्याग्रह सामाजिक सांस्कृतिक संस्था अध्यक्ष धिरेन्द्र सिंह निगम,का विप्र रक्त संगठन शाखा आलोट के पदाधिकारीयों द्वारा पुष्पमाला व रुपटा ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।। इस अवसर पर विप्र रक्त संगठन शाखा आलोट अध्यक्ष नकुल खारोल,विप्र रक्त संगठन के सचिव योगेश निगम,आलोट के राजा गणेश उत्सव समिति के कुशाल राव जाधव,रमेश पाठक,प्रमोद मेहता,घनश्याम भैसोटा,मोहन गुप्ता,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पांचाल,महेंद्र सिंह निगम, तेजेन्द्र सिंह जादौन,राघवेन्द्र सिंह निगम,राजु कहार,महेश निगम,रमेश पोरवाल,डॉ, हेमेंद्र सिंह निगम,संतोष निगम, हितेन्द्र सिंह निगम,मुकेश दुबे, जितेन्द्र सिंह निगम,नवीन उपाध्याय,जय भोले भक्त मंडल के अनिल भरावा, विनोद शर्मा,सोहन सिंह, कृष्णपाल सिंह सोलंकी,शंकर सिंह परिहार भीम,रणजीत सिंह परिहार,युवराज सिंह परिहार,चित्रांश युथ फेडरेशन के रवि निगम,धिरज राव चव्हाण,लखन दास बैरागी, पवन सिंह शेखावत,नवीन उपाध्याय,गिरवर माली,महेश परिहार,चिराग राव काले आदी उपस्थित रहे।।