रतलाम मेडिकल कॉलेज में प्रसुताओं को बेड पर ही जन्म प्रमाण पत्र दिए जा रहे।

RATLAM कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने मेडिकल कॉलेज रतलाम में 23 जनवरी को निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जन्म एवं मृत्यु पंजीयन के मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर अनीता मुथा ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद उनके शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बेड पर ही प्रदान किया जा रहा है। सभी प्रसव के मामलों में प्रसूताओ के डिस्चार्ज होने से पहले बेड पर शिशु का जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने से प्रसूता एवं उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

More From Author

भील धर्मशाला पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया : भील धर्मशाला बचाने के लिए लड़ेंगे कानूनी लड़ाई,सामाजिक धरोहर हमारी मातृभूमि।

गणतंत्रं दिवस पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टेंड स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *