बाल विवाह की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई।

भोपाल कंट्रोल रूम से बरगुंडा वास में बाल विवाह होने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत की जांच के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया के निर्देशन में परियोजना अधिकारी सुश्री अर्चना माहौर, पर्यवेक्षक श्रीमती मालती शर्मा, श्रीमती नीलम वाघेला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता राठौर एवं कल्पना प्रजापत तथा पुलिस टीम के राजेश मईडा एवं प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान बालिका के उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उसकी उम्र 17 वर्ष पाई गई। टीम द्वारा बालिका के परिजनों को समझाइश दी गई कि बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही की जाए। इस पर परिजनों ने सहमति व्यक्त की एवं अपने लिखित कथन भी लिए गए।

More From Author

विश्व कर्मा प्रकट उत्सव श्रद्धा भक्ति. उल्लास के साथ, धूमधाम से मनाया जायेगा।

रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब, मंत्री चैतन्य काश्यप ने सौंपा प्रमाण पत्र, कलेक्टर मीशासिंह एवं एसपी अमितकुमार भी रहे उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *