100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RATLAM रतलाम जिले में संचालित परियोजना एक्सेस टू जस्टिस के अंतर्गत जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रेन एलायंस के सहयोग से 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत गहन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर द्वारा हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न ग्रामों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर बाल विवाह के विरुद्ध उपस्थितजन को शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन वसुधा विकास संस्थान द्वारा किया गया। संस्था प्रतिनिधि जिला समन्वयक उमेश मेड़ा ने बताया कि बाल विवाह मुक्ति रथ आगामी 100 दिनों तक रतलाम जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों, धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों एवं विकासखंड मुख्यालयों का भ्रमण करेगा। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ता समुदाय से संवाद कर बाल विवाह निषेध से संबंधित कानूनों की जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत धर्मगुरुओं, टेंट व्यवसायियों, ब्यूटी पार्लर संचालकों, हलवाइयों सहित अन्य सामाजिक प्रभावशाली वर्गों तक पहुँच बनाकर उन्हें भी बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि जिले में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर, जिला समन्वयक श्री उमेश मेड़ा, श्री हेमेन्द्र सिंह, श्री धन्नालाल डामर, श्री सुरेश डामर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More From Author

प्रशासनिक व्यवस्था फेल, बुजुर्ग प्रभारी मंत्री से नहीं संभल रहा शहडोल, छोड़ दें दायित्व – कमलेश्वर डोडियार विधायक सैलाना

एसआईआर के अंतिम पखवाड़े को गंभीरता से ले कार्यकर्ता – कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *