तालाब निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार को सरपंच ने ग्रामीणों के साथ सौंपा ज्ञापन

तालाब निर्माण की माँग विधानसभा सत्र में उठाएँगे – विधायक डोडियार

RATLAM_SAILANA सैलाना विधानसभा के बाजना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम खेरदा के सरपंच लालसिंह मैडा ने गग्रामीणों के साथ ग्राम चोटिया बावड़ी कुशालपाड़ा के बीच हुरता व कारजी नारजी के खेत के पास निस्तारी तालाब निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार को ज्ञापन सौंपा। ग्सरपंच लालसिंह ने बताया कि गांव में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे किसानों और पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।_

_ज्ञापन में ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि सर्वे नंबर 218 एवं 220 की जमीन तालाब निर्माण के लिए उपयुक्त है और ग्रामीण इस जमीन पर तालाब निर्माण के लिए सहमति दे चुके हैं। तालाब बनने से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा भूजल स्तर में वृद्धि होने के साथ किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।_

_ग्रामीणों ने विधायक डोडियार से लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कराने की मांग की, ताकि तालाब निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके। ज्ञापन में ग्राम पंचायत खेरदा के सरपंच एवं सचिव सहित ग्रामीण कान्तु, शांतिलाल, राहुल, नारजी और राकेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।_

_विधायक कमलेश्वर डोडियार ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि मामले को विधान सभा में उठाने के साथ संबंधित विभाग के समक्ष रखा जाएगा और जनहित में आवश्यक कार्यवाही कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।_

More From Author

कलेक्टर ने माही समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया।

सैलाना बस स्टैंड स्थित दुकानों को हटाने की तैयारी पर व्यापारियों में आक्रोश विधायक को सौंपा विस्तृत ज्ञापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *