
भारतीय जनता पार्टी रतलाम ग्रामीण द्वारा 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जावेगी। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के पांचों मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम से आजीवन सहयोग निधि संग्रह का शुभारंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मंत्री एवं आजीवन सहयोग निधि के रतलाम ग्रामीण विधानसभा प्रभारी अशोक पंड्या ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में आर्थिक सुचिता एवं स्वावलंबन हेतु पार्टी द्वारा आजीवन सहयोग निधि का संग्रह किया जायेगा।उक्त राशि का संग्रह चेक के माध्यम होगा। संगठनात्मक द्रष्टि से रतलाम ग्रामीण के पांचों मंडल में मंडल प्रभारी की नियुक्ति की गई है।भाजपा धराड़ मंडल में नरेन्द्र सिंह बारोठ, वांगरोद मंडल मे रविंद्र पाटीदार, नामली मंडल में मदनलाल बांके, चंद्रशेखर आजाद मंडल में राहुल पाटीदार, शबरी मंडल में जवाहरलाल पाटीदार मंडल प्रभारी बनाये गए हैं।