

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रतलाम के पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा को पार्टी संगठन ने इंदौर ग्रामीण जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व की घोषणा के बाद राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में सक्रियता बढ़ गई है।नियुक्ति के उपरांत श्री डागा ने बुधवार को भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की तथा उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी उनके साथ मौजूद रहे। श्री डागा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाने का संकल्प व्यक्त किया।भाजपा द्वारा दो दिन पूर्व प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारियों की घोषणा की गई थी। रतलाम से पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा को इंदौर ग्रामीण जैसे राजनीतिक दृष्टि महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपे जाने को संगठन में उनके अनुभव और सक्रियता का सम्मान माना जा रहा है। उनके प्रभारी बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का वातावरण है।भोपाल प्रवास के दौरान श्री डागा ने सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर अपनी नियुक्ति पर आभार प्रकट किया। इसके पश्चात वे मंत्री काश्यप के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और औपचारिक मुलाकात की।इस अवसर पर उज्जैन नगर प्रभारी बजरंग पुरोहित एवं भाजपा नेता मनोहर पोरवाल भी उपस्थित रहे।