महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या

औद्योगिक संस्थान स्थित श्री भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर “सुर-अर्पण” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन आज रविवार सायं 7:30 बजे से होगा। यह आयोजन अपने 42वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

आयोजक प्रमोद कुमार व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन स्थल श्री भीमेश्वर महादेव मंदिर, मालवा ऑक्सीजन एंड इंडस्ट्रियल गैसेस प्रा. लि., सेक्टर-सी औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम रहेगा। एकादश आवर्तन रुद्राभिषेक (लघुरुद्र) – दोपहर 12:00 बजे से

सुर-अर्पण भक्ति संध्या – सायं 7:30 बजे से

चतुरः प्रहर रुद्राभिषेक – रात्रि 12:00 बजे से

पद्मश्री सम्मानित कलाकार की प्रस्तुति

“सुर-अर्पण” कार्यक्रम में मुख्य गायक के रूप में पद्मश्री सम्मानित कालूराम जी बामनिया अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ सह-कलाकार रामप्रसाद परमार, मनोज घुडावद, देवीदास बैरागी एवं उत्तमसिंह बामनिया भी रहेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

More From Author

रतलामः महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या

सैकड़ों हाथों ने पहले पार्थिव शिवलिंग और फिर किया माता पिता का पूजनमांगल्य मन्दिर धर्म क्षेत्र में अविस्मरणीय आध्यात्मिक उत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories