किसान महा चौपाल में शामिल होने रतलाम से 100 वाहनों का काफिला भोपाल रवाना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में भारत के किसानों के हितों के विपरीत ट्रेड डील करने के विरोध में कांग्रेस द्वारा भोपाल में विशाल किसान महा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे।

कांग्रेस के आह्वान पर रतलाम से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में सोमवार 24 फरवरी को प्रातः 6:00 बजे सराय चौराहे से लगभग 100 चार पहिया वाहनों का काफिला भोपाल के लिए रवाना होगा।

अध्यक्ष श्री वर्मा ने शहर के कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर किसान महा चौपाल को सफल बनाएं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह आयोजन किसानों के हितों की रक्षा एवं केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

More From Author

स्वच्छता अभियान के प्रथम जनकसंत गाडगे बाबा

अतिवृष्टि से फसल खराब होने  का मुद्दा उठाया विधायक डॉ पांडेय ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *