यास्मीन शेरानी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव यास्मीन शेरानी ने किया।
धरने में शहर महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठनों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और केंद्रीय मंत्री को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने की मांग दोहराई।
आरोपों को लेकर जताया विरोध
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित अपराधी जेफरी एपस्टीन से कथित संबंधों के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री को नैतिक आधार पर पद से हटाया जाना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जब तक इन आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक मंत्री को पद पर बने रहना उचित नहीं है।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा
धरने को संबोधित करते हुए यास्मीन शेरानी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी के मार्गदर्शन में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक करेगी।
बड़ी संख्या में पार्षद व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस की महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। इनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्षद मनीषा व्यास, कविता महावर, आशा रावत, नीलोफर खान, मीनाक्षी सेन, केसरबाई, पूर्व पार्षद नजमा बेलुत, याहेदा बी, रुखसाना खान, राधा प्रजापत, शबनम खान, सलमा खान, रेखा, तबस्सुम, गायत्री सहित शहर महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस दौरान शांतिलाल वर्मा भी मौजूद रहे और उन्होंने भी धरने को समर्थन देते हुए कार्रवाई की मांग की।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से मंत्री को तत्काल पद से हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की तथा जानकारी यास्मीन शेरानी ने दी।