आचार्य नवरत्न सागर जी की जयंती पर सामूहिक आयंबिल तप आराधना61 आराधकों ने लिया तप का संकल्प, तपस्वियों का हुआ सम्मान।

आलोट। नगर में आचार्य श्री नवरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब की जन्म जयंती तथा आचार्य उमेश मुनि जी महाराज एवं आचार्य जयंत सुरीश्वर जी महाराज की जयंती के अवसर पर नवपद आयंबिल जीवदया समिति द्वारा सामूहिक आयंबिल तप आराधना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और तप की भावना के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम से पूर्व वर्षभर से श्रीसंघ में चल रहे साकली आयंबिल तप के तपस्वियों का गुप्त लाभार्थी परिवार के सहयोग से समिति द्वारा कुर्सी की प्रभावना देकर सम्मान किया गया। आयोजित सामूहिक आयंबिल तप आराधना में 61 आराधकों ने तप कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में श्री त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के अध्यक्ष संजय डूंगरवाल, तपागच्छ श्रीसंघ के अध्यक्ष शैलेश आंचलिया, श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष नन्दनराज जैन तथा वरिष्ठ संतोष चतर, अजय की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सामूहिक आयंबिल तप के लाभार्थी श्रीमती सरिता बेन नरेंद्र शाह (मुंबई) परिवार की ओर से मीना रांका एवं राजेंद्र रांका का समिति द्वारा बहुमान किया गया।

समिति अध्यक्ष राहुल रांका ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य संजय सिंदुरिया ने किया, जबकि आभार समिति सचिव अरुण धाकड़ ने माना इस अवसर पर अजय भंडारी, शैलेश चतर, निखिल जेन सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों के साथ समाजजन उपस्थित थे

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रीसंघ के श्रावक-श्राविकाएं एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

More From Author

पहले बेचा ट्रैक्टर, फिर लिखवाई चोरी: बरखेड़ा कला पुलिस ने खोली साजिश की परतेंमां-बेटे समेत 5 सलाखों के पीछे।

रंग पंचमी पर सतरंगी गैर का होगा भव्य आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *