सतरंगी रंग से सरोबार हो गया नगर हर्षोल्लास से मना रंगपंचमी का त्यौहार।
नगर परिषद की गैर में खूब उड़ा गुलाल
डीजे ओर डोल की थाप पर थिरके युवा।


आलोट होली खेले रघुवीरा अवधए होली खेले रघुवीरा, रंग बरसे चुनर वाली रंग बरसे जैसे होली के गीतों पर झूमते हुवे ज़ब युवा गैर मे निकले तो मानो नगर हीं नहीं आसमन भी सतरंगी होकर नगर पर कलर की बारिस करने क़ो आतुर हो गया नगर का हर गलि मोहल्ला रंगो से सरोबर हो गया क्या युवा क्या बच्चे क्या महिलाए सभी पर जमकर होली की मस्ती देखि गई इस बिच प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी रंगपंचमी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सुबह से ही गली मोहल्लों में युवा ओर महिला एक दूसरे पर रंग लगाकर पंचमी की शुभकामनाएं प्रदान करति दिखी तो वही नगर परिषद द्वारा रंगारंग गैर का भव्य आयोजन किया जो लाल माता मंदिर से प्रारंभ हुई जिसमें डोल,डी,जे, फायर वाहन,मिकी माउस
के साथ युवाओं ने खूब गुलाल उड़ाया ओर जमकर होली खेली ओर दूसरे को रंग लगाया
गैर नगर के जूना बाजार बॉम्बे सेंटर चौराहा विट्ठल मंदिर राजेंद्र चौक संजय चौक जगदेव गंज होती हुई नगर परिषद पहुंची जहां गैर का समापन हुआ
इस रंगारंग गैर में अनुविभागीय अधिकारी रचना जैन, एस डी ओ पी पल्लवी गौड़ ,नायब तहसील दार सविता, हेमलता डिंडोरे नायब तहसीलदार
थाना प्रभारी मुनेद्र गौतम ने भी रंगों से होली खेली ओर जनता को शुभकामनाएं प्रेषित की गैर में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन ,मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी ,विक्रम सिंह आंजना,पार्षद प्रतिनिधि अनिल भरावा,अभिनव निगम, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय सिंदुरिया,गोशाला अध्यक्ष राहुल रांका
कृष्णा सेठिया,सतीश गुप्ता, कैलाश सांखला,मनोज गुप्ता पत्रकार अंकित भंडारी,दुर्गाशंकर पहाड़िया,कुशाल राव, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी,विजेंद्र सिंह सोलंकी,मोहक मेहता,अशोक कुंवाडिया,सुमित गुप्ता,पवन मेहता,राहुल परमार,महेंद्र कुमावत, आदि ने जमकर पंचमी खेली ओर डीजे तथा ढोल पर थिरकते नजर आए
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा!

