जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर नागदा में निकला भव्य जुलूस

नागदा, धार 26 अगस्त ( News SSR )जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर नागदा नगर में मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं बच्चे उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए। नात-ए-पाक और धार्मिक नारों के बीच जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पूरे नगर में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया।

जुलूस के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह मंच लगाए गए, जहां समाजजनों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा जुलूस का गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया गया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया। जुलूस के दौरान सदर हामिद मंसूरी का भी जगह-जगह स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिन बच्चों ने कुरआन नाज़रा मुकम्मल किया है, उन्हें तोहफे देकर सम्मानित किया गया। वहीं हाजी अमजद पटेल साहब का भी इस्तकबाल किया गया। इस दौरान समाजजनों ने बच्चों की धार्मिक शिक्षा के प्रति उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाजजनों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। आयोजन में सभी वर्गों के बीच सामाजिक एकता और सौहार्द की भावना देखने को मिली।

जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

More From Author

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर केसुर में निकला भव्य जुलूस

मानवता की मिसाल: मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद पंजाब के घायल यात्री को मिला घर का सहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *