ऑल इंडिया एस.सी./एस.टी. रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, रतलाम द्वारा Sr. DEE/TRO दिनेश कुमार वर्मा को जन्मदिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं।

रतलाम। 03सितंबर ( News SSR )ऑल इंडिया एस.सी./एस.टी. रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, रतलाम द्वारा दिनांक 02 सितंबर 2026 को Sr. DEE/TRO श्री दिनेश कुमार वर्मा जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके चैम्बर में पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने श्री वर्मा जी के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि श्री वर्मा जी सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करते हुए नई ऊंचाइयों को हासिल करें।जन्मदिवस के अवसर पर संगठन के सदस्यों ने आपसी सौहार्द एवं आत्मीयता के साथ श्री वर्मा जी का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान वातावरण खुशी एवं उत्साह से भरा रहा।

More From Author

निजी स्कूल पर मेहरबान प्रशासन : शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और संदिग्ध निर्माण का मामला, रतलाम के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

जमीन विवाद में तलवार-सरिये से हमला करना पड़ा भारी: पांच दोषियों को सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories