विद्यार्थियों का जीवन सुधारने में शिक्षकों महत्वपूर्ण योगदान – नपा अध्यक्ष अनम कडपा

जावरा05सितम्बर ( News SSR )शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के योगदान को बुलाया नहीं जा सकता। उपरोक्त विचार नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा ने श्री राम विद्या मंदिर में अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किये।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने कहा कि शिक्षक की विशेषता के बारे में सदैव समाज का सकारात्मक सोच रहा है और इसीलिए शिक्षक को समाज में विशिष्ट स्थान प्राप्त है। आपने शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की कार्यक्रम में श्री राम विद्या मंदिर के शिक्षकों जाकीर हुसैन मंसुरी, श्रीमती सुनिता गेहलोत , मेधा गुर्जर का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि ने शाल एवं श्रीफल से किया।

अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष अभय कोठारी, जगदीश उपमन्यु, वीरेंद्र सिंह चौहान ,सैयद अमजद अली, विनोद चौरसिया, विद्यालय के प्राचार्य जाकिर हुसैन मंसूरी श्रीमती कविता पांचाल, सुश्री यास्मीन खान ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने नृत्य के माध्यम से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की । इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने सभी शिक्षकों का सम्मान किया कार्यक्रम में अतिथि परिचय अभय कोठारी ने दिया एवं स्वागत भाषण जगदीश उपमन्यु ने दिया।

कार्यक्रम में श्रीमती नूरजहां कडपा, सैयद अमजद अली, जाकिर मंसूरी एवं विद्यालय के शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किया । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए । आभार प्रदर्शन वीरेंद्र सिंह चौहान एवं कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका सुश्री मोक्षा सोलंकी एवं कविता पांचाल ने किया।

More From Author

फेडरेशन ने सेवानिवृत्त रेलवे शिक्षकों का सम्मान किया।

श्रीमती जया जाट को “राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना भारत” में मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष (महिला इकाई) के रूप में नियुक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *