
रतलाम 05सितम्बर ( News SSR )इंदिरा नगर स्थित साईं मंदिर पर शिक्षक दिवस के अवसर पर महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के पर ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन मंडल रतलाम ने कार्यक्रम आयोजित कर रेलवे स्कूल के सेवानिवृत शिक्षक/ शिक्षिकाओं का अभिनंदन कर सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फेडरेशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का महत्वपूर्ण स्थान है। आज हम सभी ने रेलवे स्कूल से इन गुरुओं के माध्यम से शिक्षा ग्रहण की और आज हम इन्हें सम्मानित कर अपने आप को गोंरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महिला समिति की अध्यक्षा प्रेमलता जैन सांस्कृतिक मंच के सहसचिव जगदीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रभु लाल रावल “उदयभानु” (80 वर्षीय) ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी पर एक कविता प्रस्तुत की तथा आपके द्वारा संकलित कविता सहज सृजन भेंट की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाएं श्रीमती कमला त्रिवेदी, डोली मसीह,सरोज व्यास, शर्मिष्ठा शुक्ला, रजनी सक्सेना, अनीता फ्रांसिस, शिक्षक राजेंद्र चतुर्वेदी, आर एस शक्तावत, महेश गहलोत प्रभुलाल रावल आदि का केसरिया दुपट्टा, माला ,सम्मान मेडल, पेन तथा गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर यू एल जायसवाल, सुधीरकांत दुबे, कमलजीतसिंह, सुरेश वर्मा, अनिल भटनागर,
संजय चौहान आदि उपस्थित रहे।