भरपूर वर्षा की कामना को लेकर भगवान शिव का हिम्मत कोठारी मित्र मंडल ने अभिषेक किया ।

रतलाम 06सितम्बर( News SSR )भरपूर वर्षा की कामना को लेकर श्री लिमडेश्वर महादेव मंदिर, डालुमोदी बाजार, रतलाम में हिम्मत कोठारी मित्र मंडल द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि आज रतलाम क्षेत्र में भरपूर वर्षा एवं जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। भगवान शिव से प्रार्थना है कि इस वर्ष रतलाम सहित पूरे प्रदेश में पर्याप्त एवं समय पर वर्षा हो, किसानों के खेत लहलहाएं, अन्न-धन की समृद्धि हो और सभी नगरवासियों का जीवन सुख-शांति एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो।


मंदिर में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ जल अभिषेक किया गया इस अवसर पर पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा नेता महेंद्र कोठारी, पूर्व पार्षद पवन सोमानी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मनीष शर्मा, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, युवा नेता यतेंद्र भारद्वाज, पूर्व पार्षद अशोक यादव, तपन शर्मा, पार्षद हितेश शर्मा कामरेड, गौरव त्रिपाठी, राकेश परमार, पूर्व पार्षद देवशंकर पाण्डेय नीरज परमार, मुन्ना लाल शर्मा नितिन लोढ़ा, तोलीराम शर्मा, मेहरबान सिंह, गोपाल परमार, राजेश पांडे, सुरेश पापटवाल, मनोज कोठारी,विजय लोढ़ा, अनिल चंडालिया, प्रभु सोलंकी, अनिल यादव, संजय कोठारी, संजय छाजेड़, अरुण चोरड़िया, रखभ चत्तर सुनील गुगलिया, विपिन जैन, विकास गुगलिया, मनोज कटारिया अजय श्रीमाल, निलेश लूणावत, अमृत चोरड़िया, अरुण चोपड़ा, चेतन पावेचा कमलेश कोठारी, अनिल बारिया सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जन की उपस्थिति में अभिषेक किया गया।

More From Author

श्रीमती जया जाट को राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त ।

फल-फ्रुट विक्रेता निर्धारित स्थलों पर ही अपना व्यवसाय करना सुनिश्चित् करेंनगर के अन्य स्थानों से फल-फ्रुट विक्रेताओं को हटाने हेतु दल गठित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories