रतलाम कॉलोनी सोसाइटी चुनाव की रंजिश में जान से मारने व चीर-फाड़ की धमकी, थाने में शिकायत दर्ज

रतलाम, 10 सितंबर ( News SSR )। शहर के संत कंवरराम सिंधु नगर (विरियाखेड़ी) निवासी सुरेश पोपटानी ने कमलेश कर्मचंदानी के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व भाजपा नेता विनोद कर्मचंदानी ने भी उनकी माता मीना देवी और उन्हें धमकी दी थी, और अब उनके भाई द्वारा पुरानी रंजिश के तहत लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी सुरेश पोपटानी ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि वे गोलियां-बिस्कुट का व्यापार करते हैं। उन्होंने कमलेश कर्मचंदानी के काका हीरालाल कर्मचंदानी के सामने कॉलोनी सोसायटी का चुनाव लड़ा था, जिसके बाद से ही आरोपी उनसे रंजिश रख रहा है।

​फोन पर दी भद्दी गालियां और धमकी
फरियादी के मुताबिक,बीते दिन बुधवार को जब वे अपने कज़िन भाई नानक पोपटानी के साथ बदनावर काम से गए थे, तभी उनके मोबाइल पर कमलेश कर्मचंदानी का फोन आया। आरोप है कि कमलेश ने फोन पर मां-बहन की गालियां देते हुए चीर-फाड़ करने और जान से मारने की धमकी दी। फरियादी के अनुसार, आरोपी ने उनसे यह भी कहा कि “तुझे थाने पर रिपोर्ट करना है तो कर दे, अपने आका को बताना है बता दे।”

​कॉल रिकॉर्डिंग पेनड्राइव में सौंपी
सुरेश पोपटानी का कहना है कि आरोपी की धमकियों के कारण उनका और उनके परिवार की महिलाओं का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। पीड़ित अपनी मां मीना देवी, पत्नी दिव्या पोपटानी और बेटे दीपांशु पोपटानी के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा व कार्रवाई की गुहार लगाई। फरियादी ने धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को पेनड्राइव में सौंपने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है

More From Author

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रामलाल मालवीयजी के रतलाम प्रवास पर अजाक्स संगठन ने भेट कर स्वागत किया ।

रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *