रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा

रतलाम,10 सितंबर।( News SSR )लंदन में 15 वर्षों से चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडवाइजर एवं कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत सनराइज फाइनेंस, लंदन की एमडी मयूरी चोरडिया ने रतलाम प्रवास के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की।

उन्होंने रतलाम में विकसित किए जा रहे निवेश क्षेत्र में संभावित निवेश एवं औद्योगिक अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।रतलाम से जुड़ी मयूरी चोरडिया ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा निवेशकों एवं उद्योगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विभिन्न योजनाओं, प्रोत्साहनों तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मंत्री श्री काश्यप से प्राप्त की।अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ मयूरी चोरडिया लंबे समय से वित्तीय परामर्श एवं कंसल्टेंसी के क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने राजस्थान में निवेश किया है तथा मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर रुचि व्यक्त की है।मंत्री श्री काश्यप ने मध्यप्रदेश में उद्योग एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और नए निवेश के माध्यम से रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उनसेमयूरी चोरडिया की मुलाकात रतलाम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के निवेशकों की रुचि बढ़ने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वित्तीय क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव और निवेश संबंधी रुचि से रतलाम में भविष्य में नए औद्योगिक एवं व्यावसायिक अवसरों की संभावनाओं को बल मिलने की उम्मीद है।

More From Author

रतलाम कॉलोनी सोसाइटी चुनाव की रंजिश में जान से मारने व चीर-फाड़ की धमकी, थाने में शिकायत दर्ज

हितग्राहियों के घर आशीर्वाद के दीप से प्रारंभ होगा सेवा संकल्प अभियान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मंडल कार्यशाला में मोदी जी को बताया इतिहास पुरुष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *