माँ जोगणिया के आंचल में सजा भाई-बहन के स्नेह का अनुपम पर्व बरखेड़ा कलां में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन

आलोट/बरखेड़ा कलां ( News SSR )माँ जोगणिया माता की पावन धरा बरखेड़ा कलां में आज रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, आत्मीयता और उल्लास के वातावरण में किया गया। भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प को समर्पित इस आयोजन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में बहनों ने सहभागिता कर समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।


कार्यक्रम डॉ. चिंतामणि मालवीय विधायक के तत्वावधान में संपन्न हुआ। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सदस्य नीलम जितेन्द्र सिंह सोलंकी व शांतिलाल पाटीदार जिला सह कार्यालय मंत्री अखिलेश सिंह राठौर काजाखेड़ी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पालीवाल बंटी पितलिया ताल दीपमाला सोनी ताल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। खारवां कलां मंडल अध्यक्ष गोपाल डांगी, जोगणिया माता मंडल अध्यक्ष हरी सिंह यादव प्रद्युम्न वालियांन जोगणिया माता मंदिर समिति के नागु सिंह राठौर डॉ कृष्ण कुमार किसान मोर्चा अध्यक्ष पर्वत सिंह गुर्जर पिछड़ा मोर्चा के भारत सेन विक्रमसिंह परिहार सुमित मेहता भूपेन्द्र सिंह देवड़ा विरेंद्र सिंह चौहान सहित विधानसभा आलोट क्षेत्र से बड़ी संख्या में सरपंच, पंच एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
समारोह का सबसे भावुक और आकर्षक क्षण उस समय देखने को मिला जब क्षेत्र की अनगिनत बहनों ने विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय को स्नेहपूर्वक “प्यारे भैय्या” कहकर संबोधित करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी। बहनों के इस आत्मीय स्नेह के प्रत्युत्तर में विधायक डॉ. मालवीय की ओर से सभी बहनों को साड़ी का उपहार भेंट किया गया तथा सदैव उनकी रक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया गया। रतलाम जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य नीलम जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने
रक्षाबंधन के पर्व को केवल भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व नहीं बल्कि नारी सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का अनुपम उत्सव बताते हुए सरकार द्वारा लाड़ली बहनों के कल्याण एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयासों के साथ जोगनिया माता मंडल के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण से लाड़ली बहनों को समर्पित यह रक्षाबंधन महोत्सव ऐतिहासिक रूप से सफल हुआ। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति का हृदय से आभार एवं अभिनंदन सोलंकी ने व्यक्त किया।
रक्षाबंधन के इस आयोजन में उमड़ा बहनों का विशाल जनसमूह समारोह की सबसे निराली छटा प्रस्तुत कर रहा था। चारों ओर स्नेह, अपनत्व और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाएं दिखाई दे रही थीं। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो माँ जोगणिया के आंचल में समूचा क्षेत्र एक परिवार बनकर अपनी आराध्य माँ को भाई-बहन के प्रेम का अनुपम उपहार देने एकत्रित हुआ हो।
राखियों से सजी कलाई, बहनों के चेहरे पर खिली आत्मीय मुस्कान और भाइयों के हृदय में सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प इन सभी भावों ने बरखेड़ा कलां की पावन धरती को प्रेम और सौहार्द के रंग में रंग दिया। समारोह ने रक्षाबंधन को केवल एक पर्व न रखकर सामाजिक समरसता, मातृशक्ति के सम्मान और पारिवारिक आत्मीयता का उत्सव बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में माँ जोगणिया माता बरखेड़ा कलां के कुण्ड परिसर में भव्य महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने प्रसादी ग्रहण की। समूचा आयोजन श्री जोगणिया माता मंडल और के विधायक डाक्टर चिंतामणि मालवीय के तत्वावधान में श्रद्धा, अनुशासन और आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ। यह रक्षाबंधन महोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ सामाजिक एकता, महिला सम्मान और आपसी प्रेम का एक यादगार संदेश छोड़ गया।

More From Author

ग्रामीण क्षेत्र में मिला घायल तेंदुआ, जांच में जुटा विभाग

सकल हिन्दू समाज रतलाम द्वारा 11 दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन, सामाजिक समरसता और स्वदेशी पर रहेगा जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories