पं. अभिषेक व्यास सुनाएंगे कथा

आलोट16सितम्बर ( News SSR ) क्षेत्र में धर्म और अध्यात्म की गंगा बहाने के लिए श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, विक्रमगढ़ के प्रांगण में आगामी 20 सितंबर (रविवार) से 26 सितंबर (शनिवार) तक सात दिवसीय भव्य ‘संगीतमाय श्रीमद् भागवत कथा’ का आयोजन किया जाने वाला है।
आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में कथा का रसपान कराने के लिए श्री अनादिकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी एवं युवा भागवताचार्य पं. अभिषेक व्यास पधार रहे हैं। उनकी ओम्कार वाणी और संगीतमय कथावाचन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें