
आलोट16सितम्बर ( News SSR )गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के साथ ही आलोट नगर और ग्रामीण अंचल में गणेश उत्सव की धूम शुरू हो गई है। भगवान गणेश की भक्ति में पूरा क्षेत्र सराबोर नजर आ रहा है, जहाँ कुल 60 स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। जिसमें 20 नगर में ओर 40 से अधिक ग्रामीण अंचलों में बप्पा को विराजित किया गया हे 10दिवसीय उत्सव 14 सितंबर से शुरू हुआ है, जो 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन के साथ संपन्न होगा। नगर के विभिन्न पंडालों में आकर्षक प्रतिमाएं भक्तों का मन मोह रही हे पुरानी तहसील क्षेत्र में आलोट के राजा की एको फ्रेंडली प्रतिमा आकर्षक पंडाल में विराजित की गई हे।
यहां पर प्रतिदिन रात्रि 8 बजे बप्पा की महा आरती होती हे। जिसमें भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रहती हे आरती के पश्चात महा प्रसाद का वितरण किया जाता हे वही ऊपरली टोली में श्री सिद्धिविनायक सरकार की भव्य प्रतिमा भक्तों को आकर्षित कर रही हे इसी तरह लाल माता मंदिर क्षेत्र में लालमाता के युवराज की भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा दशहरा मैदान, पिपलेश्वर महादेव सहित विभिन्न स्थानों पर भी भव्य प्रतिमाएं स्थापित हैं। भक्तिमय माहौल और सांस्कृतिक कार्यक्रमपंडालों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जो शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठते हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच भजनों, धार्मिक गीतों और महाआरती से पूरा वातावरण गूँज रहा है। कई गणेश समितियों द्वारा इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में भी पंडालों को सजाकर सुबह से देर शाम तक दर्शन व प्रसादी के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुँच रही है।*सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय*गणेश उत्सव के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है:लगातार गश्त: पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न गणेश पंडालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार जायजा लिया जा रहा है। एसडीओपी पल्लवी गौर ने क्षेत्रवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।वही पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री को साझा या प्रसारित न करने का आग्रह किया है। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।