किराने की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, स्टेशन रोड पुलिस की दबिश में पकड़ाया आरोपी

रतलाम,17 सितंबर( News SSR )। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान पर दबिश दी है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध देशी-विदेशी शराब और बियर जब्त कर आरोपी दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 22,000 रुपये बताई जा रही है।

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती बुधवार रात स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के थावरिया बाजार में मुखबिर से सूचना मिली थी कि व्यास जी ग्वाड़ी पर किराना स्टोर पर किराने और नमकीन के सामान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक जितेन कनेश के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर संबंधित दुकान पर दबिश दी गई।

​तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान से अलग-अलग ब्रांड की देशी-अंग्रेजी शराब और बियर की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से आरोपी यशवंत बैरागी (पिता हेमंत बैरागी) को गिरफ्तार कर पूरी शराब जब्त कर ली है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More From Author

सर्प सुरक्षा एवं संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारियों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories