एसपी ने किए थानों के प्रभारियों के तबादले

रतलाम ( News SSR )जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, वहीं रक्षित केंद्र में पदस्थ अधिकारियों को मैदानी जिम्मेदारी दी गई है।
जारी सूची के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, नामली सहित कई महत्वपूर्ण थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ किए गए हैं।
आदेश के तहत निरीक्षक अमित कुमार कोरी को थाना प्रभारी नामली से हटाकर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम बनाया गया है। निरीक्षक आनंद सिंह आजाद को रिंगनोद से नामली, अर्जुन सेमलिया को सरवन से कालूखेड़ा थाने की कमान दी गई है। इसी तरह रक्षित केंद्र रतलाम से लिलियन मालवीय को थाना प्रभारी शिवगढ़, मनीष डावर को रावटी, जितेन्द्रपाल सिंह जादौन को रिंगनोद, सुमित मिश्रा को औद्योगिक क्षेत्र जावरा, राजशेखर वर्मा को सरवन और प्रेमलता खत्री को अजाक रतलाम का थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं थाना प्रभारी शिवगढ़ रणजीत सिंह मकवाना और थाना प्रभारी कालूखेड़ा शंकर सिंह चौहान को रक्षित केंद्र रतलाम भेजा गया है।
एसपी अमित कुमार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण कर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए हैं।

More From Author

पीएम श्री स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों और स्टाफ को दिए गए सुरक्षा के पाठ

के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार 2025 में रतलाम के 2 पुलिसकर्मी सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *