जनजातीय गौरव सप्ताह से कार्यक्रमों को सफल बनाएगा भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा

जिला कार्यालय मे संपन्न बैठक मे लिया संकल्प

रतलाम 13 नवम्बर ( News SSR ) भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य मे जनजातीय गौरव सप्ताह के सभी आयोजनों को भाजपा अ.ज.जा मोर्चा सफल बनायेगा। यह संकल्प जिला कार्यालय मे अ.ज.जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप मकवाना के मुख्य आतिथ्य मे हुई मोर्चा की बैठक मे लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद डामर ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता चारेल, आई.टी.सेल प्रभारी शैतान पटेल, मोर्चा प्रभारी कल्याण सिंह डामोर मंचासीन रहे।


बैठक को मंचासीन अतिथियों ने संबोधित कर जनजातीय गौरव दिवस एवं गौरव सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनसम्पर्क, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यवस्था को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। बैठक मे 15 नवम्बर को सैलाना मे होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लेते हुए सभी मंडलों मे व्यापक जनसंपर्क का संकल्प भी लिया गया। बैठक के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री कृश्णा डिंडोर, अजजा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी गणेश भगोरा मंडल अध्यक्ष भेरू सिंह निनामा, नरेंद्र वसुनिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व संध्या पर दीपप्रज्ज्वलन होगा

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर 14 नवंबर को जनजातीय प्रतिमाओं और देव स्थानों पर स्वच्छता अभियान के साथ दीप प्रज्जवलन के कार्यक्रम होगे। 15 नवंबर को सभी मंडलों के साथ सैलाना मे जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। 16 एवं 17 नवंबर को जनजातीय छात्रावासों मे युवाओं से सीधा संवाद एवं सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। 18 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव चौपाल के आयोजन होगे

More From Author

भोपाल में तीसरे मोर्चे के दलों की महत्वपूर्ण बैठक, बाप पार्टी के विधायक डोडियार हुए शामिल, प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर साझा संघर्ष का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories