RFL मेगा ऑक्शन सम्पन्न, 96 खिलाड़ियों पर लगी भारी रकम- रतलाम में 13 तारीख से फुटबॉल का महाकुंभ

रतलाम 7 सितंबर, संभवत: मध्य प्रदेश में रतलाम शहर में पहली बार आयोजित हो रही रतलाम फुटबॉल लीग (RFL) 2026 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी रीयल टर्फ, उकाला रोड पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।नीलामी में कुल 160 पंजीकृत खिलाड़ियों में से 96 खिलाड़ियों को 8 टीमों के मालिकों ने खरीदा।

नीलामी का माहौल आईपीएल की तरह रोमांचक रहा।इस दौरान सबसे महंगे खिलाड़ी अमन सुनानी अन्ना रहे जो 18000 से भी ज्यादा रकम में बिके। दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी दीपेन्द्र सिसोदिया और चंद्रपाल सिंह राठौर रहे।

RFL आयोजन समिति के सदस्यों महेश शर्मा, यतेन्द्र भारद्वाज, इमरान खान, मीनू माथुर, अनिल आचार्य, सुरेन्द्र जैन, रिजवान शेख, सुनील वर्मा, अमन खान, मोहसिन मंसूरी और दिग्विजय सिंह राठौड़ ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन 13 सितंबर से 20 सितंबर तक पोलो ग्राउंड, नेहरू स्टेडियम पर किया जाएगा। फाइनल में विजेता टीम को ₹25,000 नगद और ट्रॉफी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों ने जोरदार प्रैक्टिस शुरू कर दी है और यह फुटबॉल टूर्नामेंट आने वाले समय में रतलाम में सेव सोना और साड़ी के बाद स्पोर्ट्स के क्षेत्र में रतलाम की पहचान बनेगा।

More From Author

हज़ारो कावड़ियो ने पहुँचकर किया नगर के राजा अनादिकल्पेश्वर महादेव का जलाभिषेक

हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा, पत्नी ने प्रेमी और साथी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *