आगामी उज्जैन कायस्थ महाकुंभ को लेकर आलोट में हुई समाज की बैठक, राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने पर हुई चर्चा

आलोट।( News SSR ) बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में आगामी 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कायस्थ महाकुंभ को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए कायस्थ समाज आलोट की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक की शुरुआत उज्जैन से विशेष रूप से पधारे अधिवेशन के आयोजक दिनेश श्रीवास्तव और संजय श्रीवास्तव का आलोट कायस्थ समाज की ओर से पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत करने के साथ हुई।बैठक के मुख्य बिंदु:महाकुंभ की सफलता पर चर्चा: बैठक का मुख्य एजेंडा उज्जैन में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कायस्थ महाकुंभ को व्यापक स्तर पर सफल बनाना रहा।तैयारियां: समाज के प्रबुद्धजनों ने इस महाकुंभ को लेकर रूपरेखा तैयार की और अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।आपसी समन्वय: कार्यक्रम को लेकर आलोट क्षेत्र के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य नागरिक:इस अवसर पर कायस्थ समाज के अध्यक्ष राजेंद्र निगम, चित्रांश यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह निगम, विनय निगम, प्रभात निगम, महेश निगम, महेंद्र सिंह निगम, अशोक निगम, नरेंद्र निगम, कपिलेन्द्र सिंह निगम, अखिलेश निगम, प्रवीण निगम, संदीप निगम, अमन निगम, आनंद निगम, सचिन निगम, शिव निगम तथा मंदिर के पुजारी ओम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे

More From Author

“गायत्री परिवार ने साधना और उपासना के साथ मनाया माता भगवती देवी शर्मा का जन्मदिवस”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories