सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन जीते कई पदक

रतलाम( News SSR ) सम्भागीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता उज्जैन में 11 और 12 सितंबर को सम्पन्न प्रतियोगिता में सान्दीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल्स जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन पात्रता अर्जित की।
विद्यालय के छात्र खिलाड़ी शिवराज तवर ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक, लॉन्ग जंप में कांस्य पदक, 4 गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक, गिरिराज सिंह 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक , लक्ष्मी नायक 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 200 मीटर में कांस्य पदक, 4 गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक, दिव्या गरवाल और खुशी गामण 4गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण, हीना दमड़िया ट्रिपल जंप में रजत पदक, दुर्गा चोहान 3000 मीटर में स्वर्ण, मयूर सिंह 4 गुणा 400 रिले में स्वर्ण पदक और पारस मेघवाल ने लंबी कूद में रजत पदक जीता। संस्था के खिलाड़ियों के 17 पदक प्राप्त करने और राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी, प्राचार्य संध्या वोरा,उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विजय मीणा,उपाध्यक्ष कमल पाटीदार,सदस्यों और स्टाफ सदस्यों ने खेल शिक्षकों प्रह्लाद बैरागी और प्रशांत वसुनिया और खिलाड़ियों को बधाई दी ।

More From Author

आलोट क्षेत्र में 12 दिवसीय गणेश उत्सव की धूम: 60 स्थानों पर विराजे गणपति बप्पा

रतलाम में 24 घंटे के भीतर अपहरण के 4 मामले दर्ज, एक युवती लापता; पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories