आलोट में 3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, 40 विद्यालयों के 1764 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

आलोट।( News SSR ) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आगामी 3 अक्टूबर को संपूर्ण भारत में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।इस परीक्षा में कक्षा 5वीं से 12वीं तक तथा महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं।आलोट और आसपास के 40 विद्यालयों से कुल 1764 विद्यार्थी इस बौद्धिक एवं सांस्कृतिक परीक्षा में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

गायत्री परिवार के कैलाश चंद्र दुबे एवं जन्मेजय परीव्राजक के मार्गदर्शन में परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए परीक्षा स्तर पर विशेष सम्मान का प्रावधान किया गया है प्रवीण्य सूची (मेरिट लिस्ट): तहसील, जिला और प्रांत स्तर पर प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रमाण पत्र: परीक्षा में भाग लेने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और महान इतिहास के प्रति जागरूकता और रुचि जागृत करना है।

More From Author

यातायात पुलिस की सख्ती: हेलमेट और सीटबेल्ट न पहनने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 18 के कटे चालान

श्री राजेश्वर पब्लिक स्कूल आलोट के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार जलवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories