यातायात पुलिस की सख्ती: हेलमेट और सीटबेल्ट न पहनने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 18 के कटे चालान

आलोट। ( News SSR ) यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट जैसे सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया, जिसके तहत कुल 18 चालान काटे गए। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क हादसों में होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करना है।बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और बिना सीटबेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों को विशेष रूप से रडार पर लिया गया।यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिना किसी ढील के कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस की अपील करते हुवे कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट और सीटबेल्ट सिर्फ पुलिस से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपकी अपनी सुरक्षा के लिए हैं। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।

More From Author

35 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार: 2021 से चल रहा था फरार, चार थानों में है प्रकरण दर्ज

आलोट में 3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, 40 विद्यालयों के 1764 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories