खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही: नामली में फंगस व कीड़े लगी ब्रेड बेचने का मामला आया सामने, क्या नागरिकों की सेहत से हो रहा खिलवाड़?

रतलाम, 30 सितम्बर ( News SSR )। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले भर में अमानक और एक्सपायरी (पुराने पैकिंग) खाद्य पदार्थों की खुलेआम बिक्री जारी है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विभाग की कार्रवाई केवल खानापूर्ति और औपचारिकता तक सीमित नजर आ रही है।

ताजा मामला नामली नगर के सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित सांवरिया दूध डेयरी का है, जहाँ ग्राहक दिलीप को बेची जा रही ब्रेड में फंगस (उल्ली) और कीड़े लगे होने की बात सामने आई है। ब्रेड पर gnb 365 की पैकिंग की गई है। खराब खाद्य सामग्री मिलने से स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है।

अधिकारियों की चुप्पी और कार्रवाई पर सवाल
रतलाम जिले के अन्य हिस्सों में तो खाद्य विभाग समय-समय पर कार्रवाई का दावा करता है, लेकिन नामली नगर में अब तक कोई ठोस निरीक्षण या चालानी कार्रवाई नहीं देखने को मिली है। नामली के होटलों, मिष्ठान भंडारों और दूध डेयरियों पर लंबे समय से बासी व अमानक खाद्य सामग्री बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं।

ऐसे में नगरवासियों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी और सतर्कता नामली तक पहुँचते-पहुँचते खत्म हो जाती है? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे या बीमारी के फैलने का इंतजार कर रहे हैं ?

नामली के इन मिलावटखोरों और लापरवाह दुकानदारों पर खाद्य विभाग का शिकंजा कब कसेगा ?

स्थानीय निवासियों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि नामली नगर की सभी दूध डेयरियों, होटलों और किराना दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर सैंपल लिए जाएं और दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

More From Author

सैलाना ओवरब्रिज पर टैंकर से रिसा ऑयल, आधा दर्जन दोपहिया वाहन फिसले; कई चोटिल

35 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार: 2021 से चल रहा था फरार, चार थानों में है प्रकरण दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories