35 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार: 2021 से चल रहा था फरार, चार थानों में है प्रकरण दर्ज

​रतलाम, 30 सितंबर ( News SSR )। जिले में लंबे समय से फरार और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रिंगनोद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन साल पहले शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे 35,000 के इनामी आरोपी अर्जुन उर्फ महेश उर्फ अंकल को गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र की नंदुरबार जेल में बंद था, जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर रतलाम लाया गया।
​
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना जून 2021 की है। जावरा की ओर से आ रही लोडिंग पिकअप (MP-44-GA-0886) डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई थी। हादसे के बाद पिकअप सवार दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर रेलवे पटरी की ओर भाग निकले थे। मौके से पुलिस ने 10,429 क्वार्टर (2,085.8 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद की थी, जिसकी कीमत 10,34,200 थी। पिकअप सहित कुल 15.34 लाख का मश्रूका जब्त कर रिंगनोद थाने में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

​महाराष्ट्र की जेल में मिला सुराग
एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के निर्देशन में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद व साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी अर्जुन पिता शंकरलाल बुंदेला (55), निवासी ललितपुर (हाल निवासी उज्जैन) महाराष्ट्र की नंदुरबार जेल में निरुद्ध है। सूचना की पुष्टि होते ही रिंगनोद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

​चार थानों में दर्ज हैं केस, 35,000 का था इनाम
आरोपी के खिलाफ रतलाम जिले के चार अलग-अलग थाना माणक चौक में अपराध क्र. 460/21 (10,000 का इनाम), ​थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्र. 433/21 (10,000 का इनाम), ​थाना बिलपांक में अपराध क्र. 518/20 (10,000 का इनाम), ​थाना रिंगनोद में अपराध क्र. 194/21 (5,000 का इनाम)
मामले दर्ज हैं और एसपी द्वारा उस पर कुल 35,000 का इनाम घोषित किया गया था।

​इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, एएसआई कमलेश सीनम, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, आर. विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास, साइबर सेल रतलाम, प्र.आर. लोमेश शर्मा, आर. सांवरिया पाटीदार, प्र.आर. होकमसिंह और आर. राजेश पंवार की मुख्य भूमिका रही।

More From Author

खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही: नामली में फंगस व कीड़े लगी ब्रेड बेचने का मामला आया सामने, क्या नागरिकों की सेहत से हो रहा खिलवाड़?

यातायात पुलिस की सख्ती: हेलमेट और सीटबेल्ट न पहनने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 18 के कटे चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories