
आलोट। 04सितम्बर ( News SSR )भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर में उत्साह चरम पर हे । मंदिरों से लेकर प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थलों तक कृष्ण भक्ति की रंगत नजर आएगी। शाम होते ही नगर में ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष गूंजेंगे और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आएंगे। वही जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व गुरुवार को नगर के स्कूलों में बच्चे राधा कृष्ण बनकर गए ओर स्कूलों में जन्माष्टमी का पर्व मनाया बच्चों ने मटकी फोड़ी ओर मिठाई वितरण किया स्कूल की छुट्टी होने पर सड़को पर कृष्ण राधा बने बच्चे मस्ती करते दिखाई दिए नगर के आलोट पबिक स्कूल में भी बच्चों ने मटकी फोड़ का कार्यक्रम आयोजित किया ओर बच्चोंको मिठाई वितरित की गई इसी तरह नगर सभी स्कूलों में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया जन्माष्टमी को लेकर नगर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिनभर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं शाम से रात तक विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन स्थलों पर कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां और आकर्षक सजावट भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींचेंगी।
कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर उत्साह
जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के मंदिरों में विशेष विद्युत एवं पुष्प सजावट की गई है। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में शंखनाद और घंटियों की गूंज के बीच जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
मटकी फोड़ बनेगा आकर्षण का केंद्र
जन्माष्टमी के आयोजनों में मटकी फोड़ कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहेगा। युवाओं की टोलियां भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की लीलाओं को जीवंत करते हुए मटकी फोड़ेंगी। इसके लिए आयोजन समितियों ने विशेष तैयारियां की हैं। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

बच्चों में भी दिख रहा उत्साह
जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह है। कई बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में नजर आएंगे। घरों में भी लड्डू गोपाल की विशेष पूजा और सजावट की तैयारियां की गई हैं। बाजार में भी जन्माष्टमी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है।
रात 12 बजे होगा भगवान का जन्मोत्सव

दिनभर चलने वाले धार्मिक आयोजनों के बाद रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंचेगी, मंदिरों में नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। श्रद्धालु भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन कर आरती में शामिल होंगे।
जन्माष्टमी को लेकर नगर में धार्मिक उल्लास के साथ आयोजन समितियों और प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। आज पूरा आलोट कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।